लालकुआं |लालकुआँ अयोध्या में राम मंदिर और बदरीनाथ मंदिर में हुई चंदा चोरी को लेकर वरिष्ठ नेता एंव काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रर पाल आर्य ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। अब तो भगवान के खजाने को भी चुरा लिया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार को चंदा चोर बताते हुए मंदिर से चढ़ावे और सोने की कथित चोरी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है । यहाँ लालकुआँ पहुंचे कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में हुई चोरी के मामले को दबाने के लिए कुछ छोटे लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा भाजपा के राज में मंदिरों में चोरी की घटनाओं से श्रद्धालु आहत हैं। मंदिरों में हुई चोरियां कोई छोटी घटना नहीं है, यह डकैती है। उन्होंने कहा कि जिस भगवान श्रीराम के नाम के सहारे सत्ता तक पहुंची भाजपा आज भगवान श्रीराम का खजाना लूटने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर सजा मिलनी चाहिए । उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक मुख्य आरोपियों पर कार्यवाई नही होती तब तक कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इस मामले को उठती रहेगी। और आन्दोलन करती रहेगी ।















Leave a Reply