पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में आमजन को जागरूक एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एएचटीयू एवं थाना नाचनी पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रम के दौरान एएचटीयू टीम से अपर उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ छिम्वाल, कांस्टेबल महेन्द्र महर एवं कांस्टेबल रणवीर कम्बोज द्वारा निर्माणाधीन कार्यस्थलों का भ्रमण कर वहां कार्यरत व्यक्तियों के सत्यापन की जांच की गई। साथ ही मजदूरों एवं अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने बच्चों को अकेला न छोड़ने तथा बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जानकारी देने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे वे किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अप्रिय घटना से स्वयं को सुरक्षित रख सकें । इसी क्रम में थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम बिर्थी में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को महिला अपराधों, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया ।
बच्चों की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान एएचटीयू एवं थाना नाचनी पुलिस ने निर्माणाधीन कार्यस्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जनजागरूकता कार्यक्रम |















Leave a Reply