नैनीताल | 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के तत्वाधान में दिनांक 23.06.2026 से 25.06.2026 तक आयोजित *तृतीय प्रादेशिक अंतर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी हैण्डबॉल एवं बास्केटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के हैंडबॉल इवेंट” में नैनीताल पुलिस* के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है । SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा विजेता टीम के साथ बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी स्थित अपने कार्यालय में भेंट कर टीम को शुभकामनाएं दी गई। साथ ही पुरस्कार के रूप में उत्साहवर्धन हेतु उपविजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रैकशूट एवं स्पोर्ट्स शूज प्रदान करने की घोषणा की गई ।
उप निरीक्षक जय सिंह भंडारी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उपविजेता बनी।
🏅आर्मरर आरक्षी गोकुल धपोला रहे बेस्ट गोल कीपर ऑफ द टूर्नामेंट*
🏅फायरमैन नीरज बालियान रहे बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट*
नैनीताल पुलिस टीम में*_
टीम मैनेजर उपनिरीक्षक जय सिंह भंडारी,* आर्मोरर का0 गोकुल धपोला, का0 गोविंद मेहरा, फायरमैन नीरज बालीयान, का0 सुनील टम्टा, का0 दीपक रौतेला, का0 बलवंत सिंह, का0 संजय नेगी, फायरमैन विपिन कुमार, फायरमैन त्रिलोक बिष्ट, का0 टी0पी0 मोहन चंद्र कांडपाल, का0 दीपक जोशी, का0 प्रवीण टम्टा, का0 नरेंद्र कुटियाल, का0 हरीश बिष्ट, बिगुलर विशाल कोश्यारी । एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम के सभी खिलाड़ियों को निरंतर इसी तरह उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने हेतु आगामी प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने हेतु प्रेरित किया गया ।















Leave a Reply