नैनीताल | जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजूनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन में नशा उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । चौकी बिंदुखत्ता (थाना लालकुआं) पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग, गश्त और शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के 2 किलोमीटर ग्राउंड के पास एक ठिकाने पर छापेमारी कर अभियुक्त अमित राय को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखी गई 219 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई ।
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
अमित राय पुत्र अनिल राय निवासी VIP गेट, लालकुआं, जनपद–नैनीताल।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अमित राय ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अभियुक्त ने बताया कि वह सचिन कठैत और चंदन टाकुली (दोनों निवासी बिंदुखत्ता) के संगठित गिरोह के लिए काम करता है। सचिन कठैत ने उसे छिपने और शराब रखने के लिए किराए का कमरा उपलब्ध कराया था। ये दोनों मुख्य सरगना उससे अवैध शराब की बिक्री/तस्करी करवाते थे । पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अमित राय के साथ-साथ गिरोह के सरगना सचिन कठैत और चंदन टाकुली के विरुद्ध भी *कोतवाली लालकुआं में FIR No-101/26 धारा 60/69(बी) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है ।














Leave a Reply