नैनीताल | आगामी मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदाओं, भूस्खलन और नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रायल एवं एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी०* के कुशल निर्देशन में जनपद नैनीताल में एक वृहद *”मानसून पूर्व मॉक अभ्यास” (Pre-Monsoon Mock Drill) का आयोजन किया गया । जिला प्रशासन, नैनीताल पुलिस, NDRF, SDRF, ITBP, CRPF, FIRE और स्वास्थ्य विभाग सहित कुल 15 से अधिक विभागों ने आपसी समन्वय के साथ इस ऑपरेशन को सफल बनाया । इस मॉक ड्रिल के दौरान जनपद के 5 सबसे संवेदनशील घटना स्थलों से कुल 65 घायलों/प्रभावितों का रेस्क्यू किया गया | जिन्हें त्वरित प्राथमिक उपचार देकर अलग-अलग चिकित्सालयों और सेफ स्टेजिंग एरिया में पहुँचाया गया ।
_*रेस्क्यू ऑपरेशन एवं घायलों का स्थान-वार विस्तृत विवरण:-*_
*1. अलमा कॉटेज, मल्लीताल (नैनीताल) –* _परिदृश्य: भूस्खलन व भवन क्षति_
कुल घायल/प्रभावित: 08 व्यक्ति।
स्थिति: 04 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल और भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त।
रेस्क्यू कार्य: नवाज़िश खलीक उपजिलाधिकारी नैनीताल, अंजना नेगी सीओ नैनीताल* के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे अंकित थपलियाल सीओ (UT), राजेंद्र सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल* व मल्लीताल पुलिस टीम, एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने मलबे से निकालकर 03 घायलों को तत्काल बी०डी० पांडे अस्पताल नैनीताल शिफ्ट किया, जबकि 05 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया।
*2. काली पहाड़ी, बधों (बेतालघाट)–*
_परिदृश्य: पहाड़ी दरकना / मार्ग अवरुद्ध_
कुल घायल/प्रभावित: 09 व्यक्ति।
स्थिति: पहाड़ी से मलबा आने के कारण 05 सामान्य घायल व अन्य फंसे हुए।
रेस्क्यू कार्य: अनुराग आर्य उपजिलाधिकारी श्रीकैंची धाम* एवं विजय नेगी थानाध्यक्ष बेतालघाट के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम, SDRF द्वारा तत्काल 01 घायल को एसटीएस (STS) और 03 घायलों को सीएचसी (CHC) गरमपानी उपचार हेतु भेजा गया।
*3. निहाल नाला (कालाढूंगी)–*
_परिदृश्य: नाले में अचानक बाढ़ व जलभराव_
कुल घायल/प्रभावित: 12 व्यक्ति।
स्थिति: जलस्तर बढ़ने से नाले के आसपास फंसे लोग।
रेस्क्यू कार्य: *सुधीर कुमार उपजिलाधिकारी कालाढूंगी एवं अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी के नेतृत्व में एनडीआरएफ, PWD, hydel, फायर सर्विस और पुलिस संचार टीम के संयुक्त रेस्क्यू के बाद 12 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सीएचसी (CHC) कालाढूंगी व अन्य नजदीकी केंद्रों पर भेजा गया।
*4. गौलानदी, बिन्दुखत्ता (लालकुआं)–*
_परिदृश्य: नदी में बाढ़ व तटीय जलभराव_
कुल घायल/प्रभावित: 28 व्यक्ति (सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन)।
स्थिति: नदी के उफान में फंसे और तटीय इलाकों में जलमग्न हुए लोग।
रेस्क्यू कार्य: रेखा कोहली उपजिलाधिकारी लालकुआं एवं बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में एनडीआरएफ, आईटीबीपी, फायर और स्थानीय पुलिस की भारी मौजूदगी में 01 घायल को सीएचसी (CHC) लालकुआं भेजा गया, तथा शेष 27 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर तुरंत बनाए गए ‘स्टेजिंग एरिया’ (सुरक्षित शिविर) में शिफ्ट किया गया।
*5. गोलापार स्टेडियम (हल्द्वानी)–*
_परिदृश्य: वृहद आपदा एवं मुख्य समन्वय केंद्र_
कुल घायल/प्रभावित: 08 व्यक्ति।
स्थिति: आपदा प्रभावितों को रेस्क्यू कर मुख्य केंद्र लाया गया।
रेस्क्यू कार्य: अपर पुलिस अधीक्षक/ सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में विनय सिंह सीओ (UT), विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम व थाना टीम, CRPF, GRP, FIRE* की संयुक्त टीम ने 03 घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) हल्द्वानी भेजा गया तथा 05 व्यक्तियों को स्टेजिंग एरिया में सुरक्षित रखा गया।
*मॉक ड्रिल का कुशल संचार प्रबंधन*
रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल* के पर्यवेक्षण तथा राजुकमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूर संचार नैनीताल, के नेतृत्व में 05 तहसील के संवेदनशील क्षेत्रों के स्टेजिंग एरिया में पुलिस वॉयरलैस स्टेशन स्थापित किए गए जिनके माध्यम से इंसिडेंट साइट्स से प्रभावी संचार व्यवस्था बनाई गई। स्टेजिंग एरिया से सीधा संपर्क डीसीआर एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से किया गया एवं समस्त सूचनाओं को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) व समस्त उच्च अधिकारियों एवं रेंज कंट्रोल को दी गई।
*समय प्रबंधन एवं रिस्पॉन्स टाइम एनालिसिस:*
मॉक ड्रिल के आंकड़ों के अनुसार, सूचना मिलते ही सभी रेस्क्यू टीमें बेहद सक्रिय रहीं। टीम की रवानगी और घटनास्थल पर पहुंचने का विवरण निम्नलिखित रहा:
*लालकुआं (गौलानदी):* टीम रवानगी 09:19 -> मौके पर पहुँची 09:25 AM (मात्र 6 मिनट में रिस्पॉन्स)
*गोलापार स्टेडियम:* टीम रवानगी 09:23 -> मौके पर पहुँची 09:30 AM
*अलमा कॉटेज (नैनीताल):* टीम रवानगी 09:17 -> मौके पर पहुँची 09:31 AM
*निहाल नाला (कालाढूंगी):* टीम रवानगी 09:27 -> मौके पर पहुँची 09:36 AM
*बेतालघाट (काली पहाड़ी):* टीम रवानगी 09:23 -> मौके पर पहुँची 09:40 AM
सभी घटना स्थलों पर रेस्क्यू कार्य पूरा करने, घायलों को अस्पताल पहुँचाने और टीमों की सुरक्षित वापसी का यह महा-अभ्यास दोपहर लगभग 13:55 (01:55 PM) बजे पूर्ण सफलता के साथ समाप्त हुआ । डॉ मंजुनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा बताया गया कि इस मॉक ड्रिल से अंतर्विभागीय तालमेल, त्वरित पुलिस संचार व्यवस्था अधिष्ठापन और आपदा उपकरणों का बारीकी से आंकलन किया गया है, ताकि वास्तविक आपदा के समय कम से कम समय में जन-धन की रक्षा की जा सके ।
















Leave a Reply