पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे (IPS) की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ में वर्चुअल माध्यम से अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया । गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, डिजिटल पुलिसिंग, लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं जनशिकायतों के प्रभावी समाधान को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
📌 *प्रमुख निर्देश:*
🔹 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
🔹 डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाते हुए ई-साक्ष्य एवं ई-सम्मन प्रणाली का अधिकतम उपयोग किया जाए।
🔹 सीएम हेल्पलाइन/सीएम पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
🔹 सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर डेटा अपडेट एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
🔹 थानों में पंजीकृत अभियोगों का त्वरित विवेचनात्मक निस्तारण करते हुए समय से आरोप पत्र/एफआर न्यायालय में प्रेषित की जाए।
🔹 ई-एफआईआर एवं जीरो एफआईआर प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
🔹 न्यायालयों से प्राप्त सम्मन एवं वारंटों की समयबद्ध तामील कर उनका निस्तारण किया जाए।
🔹 थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर नष्ट किया जाए तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
🔹 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने वाली भ्रामक, अफवाहपूर्ण एवं अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए।
🔹 नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ धारचूला के.एस. रावत, सीओ डीडीहाट उमेश मलिक, आरआई नरेश चन्द्र जखमोला सहित जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।
















Leave a Reply