सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा, पर्यटन प्रबंधन और पुलिस कल्याण पर ADG लॉ एंड ऑर्डर का विशेष फोकस ADG डॉ. वी. मुरूगेशन ने किया पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्रों का भ्रमण, पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे डॉ. वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), उत्तराखण्ड द्वारा सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली एवं पुलिस कर्मियों के कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया । भ्रमण के दौरान ADG ने कोतवाली जौलजीबी का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान एसओ प्रदीप यादव सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे । इसके पश्चात द्वारा आदिकैलाश, लिपुलेख से कैलाश पर्वत तथा पवित्र ओम पर्वत के दर्शन कर क्षेत्र की भौगोलिक एवं सामरिक परिस्थितियों का अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने थाना गुंजी का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर थाना प्रभारी अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा । इसके पश्चात ADG द्वारा कोतवाली धारचूला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्तमान में संचालित अभियानों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, जनसहभागिता बढ़ाने तथा संवेदनशील पुलिसिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए । विशेष रूप से कैलाश मानसरोवर एवं आदि कैलाश यात्रा तथा पर्यटन सीजन को देखते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में देश-विदेश से आने वाल श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी पर्यटकों के साथ शालीन, मधुर एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए, जिससे उत्तराखण्ड पुलिस की सकारात्मक एवं जनमित्र छवि और अधिक सुदृढ़ हो सके । ADG ने कोतवाली धारचूला के कार्यालय, बैरक, भोजनालय तथा सीसीटीएनएस कार्यालय का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धारचूला श्री के.एस. रावत, प्रभारी निरीक्षक धारचूला श्री हरेन्द्र सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *