ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना जाजरदेवल पुलिस ने वारण्टी किया गिरफ्तार शराब पीकर उत्पात मचाने वाले को कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में थाना जाजरदेवल पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । अभियुक्त मनोज सिंह के विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनिमय में वाद न्यायालय में विचाराधीन है, जिसमें न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उ0नि0 आनन्द गिरी द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी । इसी क्रम में कस्बा बेरीनाग में शराब पीकर हुड़दंग करने पर एसएचओ नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा महिपाल सिंह को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *