पिथौरागढ़ | जनपद में चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के क्रम में एसओ थाना बेरीनाग श्री मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा जाजरदेवल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । इस दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक करते हुए नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से नशे के प्रति सजग रहने तथा स्वयं एवं अपने परिवार को नशे की गिरफ्त से दूर रखने की अपील की गई । पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि आमजन अपने आसपास होने वाली नशा तस्करी अथवा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना मानस हेल्पलाइन नम्बर-1933 पर देकर नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस का सहयोग कर सकते हैं ।
नशा मुक्त अभियान के तहत जाजरदेवल पुलिस द्वारा चलाया गया जनजागरूकता अभियान |
















Leave a Reply