पिथौरागढ़ | जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की गई ।
थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में वाहन चैकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक सुनील सिंह को पुलिस हिरासत में लेकर संबंधित वाहन को सीज किया गया।
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान उ0नि0 ललित डंगवाल मय पुलिस टीम ने सनवाल बैंड के समीप स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसते एवं बेचते हुए ढाबा संचालक मोहन राम निवासी तोली फगाली को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही शान्ति व्यवस्था भंग करने पर जनक पुनेठा को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की ।
इसी क्रम में न्यायालय से प्राप्त धारा 115(3)/191(2)/351(3) बीएनएस के तहत जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में वारंटी अभियुक्त योगेश कुमार उर्फ औगी निवासी बड़ालू को चिमस्यानौला क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा एसओ श्रीमती नीमा बोहरा के नेतृत्व में वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक कैलाश राम को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
















Leave a Reply