SSP नैनीतालडॉ० मंजुनाथ टीसी ने 56.25 लाख से अधिक कीमत के मोबाईल फोन ढूंढकर 256 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान |

नैनीताल | माह अप्रैल से 24 जून 2026 तक नैनीताल पुलिस मोबाईल ऐप तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाईल फोन गुम होने की सूचना मिली । SSP NAINITAL डॉ० मंजुनाथ टी०सी० द्वारा संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सैल को मोबाईल फोन बरामद करने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिए गए । एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शनअमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा उपनिरीक्षक प्रभारी मोबाइल एप्प (साईबर सैल) मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह अप्रैल से 24 जून 2026 तक IMEI नंबर CEIR पोर्टल के माध्यम से प्रचलन में होना पाया गया । टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर उक्त मोबाईलों को विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से विभिन्न ब्रांड के *256 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 56,25,000 रुपये लगभग बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किए गए । अपना खोया हुआ फोन मिलने पर सभी फरियादी खुशी से झूम उठे, तथा SSP NAINITAL तथा नैनीताल पुलिस का आभार प्रकट किया ।

📲*बरामद मोबाईल फोन-*

▫️आईफोन-04
▫️सैमसंग-35
▫️ओप्पो- 59
▫️वन प्लस-10
▫️रियलमी- 26
▫️वीवो-50
▫️मोटो-10
▫️Infinix-10
▫️रेडमी-19
▫️पोको-14
▫️लावा-05
▫️IQ-03
▫️टेक्नो-06
▫️Itel-05

*कुल फोन-256* *अनुमानित मूल्य-56,25,000 रु0*

*नोट:-* एसएसपी नैनीताल द्वारा मोबाइल रिकवरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए 2,500 रु नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *