ऑपरेशन प्रहार के तहत मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा 01 वारंटी गिरफ्तार ।

नैनीताल | डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के क्रम में रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी उ0नि0 विजय कुमार, थाना मुक्तेश्वर* के नेतृत्व में मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा न्यायालय न्यायाधीश, परिवार न्यायालय नैनीताल से जारी वारंट के अनुपालन में *एक वारंटी तारा सिंह पुत्र बच्ची सिंह निवासी- कौल, तहसील धारी, जनपद नैनीताल उम्र- 39 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।

उक्त वारंटी के विरुद्ध *फौजदारी वाद संख्या- 55/2026, धारा 144(3) बीएनएसएस* से संबंधित वारंट जारी था। पुलिस टीम द्वारा वारंटी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय नैनीताल के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *