धर्म के नाम पर नफरत फैलाने और फोन पर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने वाले महाराष्ट्र के आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

धार्मिक भावनाएं भड़काकर धमकी देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा- SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी.

नैनीताल | कमल जोशी पुत्र अमरनाथ जोशी निवासी गौजाजाली बिचली, पुरानी आईटीआई, हल्द्वानी द्वारा थाना हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया । तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में मु0एफआईआर संख्या 189/2026 धारा 351(3)/351(4)/352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* ने तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं आरोपित की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए। निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई । गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, टेक्निकल वह मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर अथक प्रयास करते हुए अभियुक्त का महाराष्ट्र का होना प्रकाश में आया जिसका पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र तक पीछा किया गया, आरोपी की पहचान ट्रक चालक के रूप में हुई। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 196/299/302 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई । पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास वह सटीक सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त को पंतनगर से गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तारी-*
रहीम गुल खान उर्फ वसीम खान पुत्र नजर खान निवासी हिवारा लोहिला, थाना वासिम ग्रामीण, जिला वासिम, महाराष्ट्र, उम्र 35 वर्ष

*घटना में प्रयुक्त-* *Xiaomi 11 Lite NE* मोबाइल फोन बरामद

*एसएसपी नैनीताल का संदेश*
राजनीतिक अथवा किसी अन्य विवाद को धर्म से जोड़कर समाज में वैमनस्य फैलाने, धमकी देने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस सख्त कानूनी कार्यवाही करेगी। ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *