पिथौरागढ़ | न्यायालय गंगोलीहाट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को जनपद टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार किया है । अभियुक्त दीपक कुमार निवासी ग्राम धराड़ी, थाना गंगोलीहाट, जनपद पिथौरागढ़ के विरुद्ध धारा 354D/504 भा.दं.सं. एवं 67A आईटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीकृत है, जिसमें न्यायालय गंगोलीहाट द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । जनपद पुलिस द्वारा वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाठक मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश कर उसे कोटी कॉलोनी तिराहा, जनपद टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
वारंटी अभियुक्त को कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस ने टिहरी गढ़वाल से किया गिरफ्तार |














Leave a Reply