ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुक्तेश्वर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है । थाना मुक्तेश्वर पर पंजीकृत FIR संख्या 12/2026, धारा 137(2)/65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त बालदत्त पुत्र केशव दत्त, निवासी मल्ला घनेटा, देघाट जनपद अल्मोड़ा को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है | नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” अभियान लगातार जारी है तथा फरार एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *