नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सुरागरसी-पतारसी एवं सघन गश्त के दौरान दानीबंगर वन बैरियर गेट से दूसरे मोड़ बौरा डांट बैण्ड के पास से अभियुक्त कमलेश पाण्डे पुत्र कामदेव पाण्डे, निवासी रतनपुर नेगी, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल, उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे *50 पाउच (लगभग 17 लीटर) अवैध कच्ची शराब* बरामद की गई । इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या-25/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
– कमलेश पाण्डे पुत्र कामदेव पाण्डे
– निवासी: रतनपुर नेगी, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल
– उम्र: 29 वर्ष
*बरामदगीः*
– 50 पाउच (लगभग 17 लीटर) अवैध कच्ची शराब












Leave a Reply