SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का सघन चेकिंग अभियान 408 वाहनों की चेकिंग, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 173 वाहनों के चालान, 87,000 रु का जुर्माना, 71 वाहन सीज |

नैनीताल | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में जनपद में जनता की सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन कराए जाने हेतु पुलिस ने देर रात तक वृहद चेकिंग अभियान चलाया । एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र एवं एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/यातायात प्रभारी व पुलिस टीम द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर सभी चौक चौराहों, मुख्य मार्गों, तथा संवेदनशील स्थानों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई । 408 वाहनों की चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 173 वाहन चालकों का चालान कर 87,000 रुपए संयोजन शुल्क जमा कराया गया। 71 वाहनों को सीज किया गया । सीज किए गए वाहनों में 19 टैक्सी बाइक भी शामिल हैं जो बिना किसी वैध राइडर के परमिट शर्तों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही थीं। शेष वाहनों को नाबालिक, मोडिफाइड रेट्रो साइलेंसर व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सीज किया गया है ।

*नैनीताल पुलिस की अपील-*

यातायात नियमों का पालन करें, नाबालिगों को वाहन न दें। टैक्सी बाइक या अन्य व्यावसायिक वाहन सिर्फ तय परमिट और वैध राइडर/दस्तावेजों के साथ ही चलाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *