रेलवे स्टेशन लालकुआं पर मिला लाखों रुपये मूल्य का खोया पर्स, जीआरपी पुलिस ने सकुशल किया सुपुर्द |

लालकुआं | चौकी जीआरपी लालकुआं पर नियुक्त Add. SI रणधीर सिंह राणा एवं हमराही HG अनिल कुमार द्वारा रेलवे स्टेशन लालकुआं पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या-1 पर यात्रियों के बैठने हेतु लगी बेंच के पास एक काले रंग का लेडीज़ पर्स लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ मिला । पर्स की जांच करने पर उसमें एक सैमसंग मोबाइल फोन (मॉडल S-24 अल्ट्रा) जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,20,000/- है, ₹5,000/- नकद, एचडीएफसी बैंक का एटीएम कार्ड तथा मोबाइल का बिल आदि महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए । पर्स में मिले मोबाइल बिल पर अंकित मोबाइल नंबर के माध्यम से पर्स स्वामी से संपर्क स्थापित किया गया तथा उन्हें चौकी जीआरपी लालकुआं बुलाया गया। चौकी पर उपस्थित होकर मधुसूदन पुत्र स्वर्गीय फैकू लाल, निवासी गली नंबर-19, आदर्श नगर कॉलोनी, रोजा जंक्शन, शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) एवं उनकी पत्नी नेहा ने बताया कि वे बाघ एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन लालकुआं उतरे थे तथा जल्दबाजी में प्लेटफार्म पर रखी बेंच पर अपना पर्स भूलकर चले गए थे । संपूर्ण सत्यापन एवं पहचान सुनिश्चित करने के उपरांत उक्त पर्स, मोबाइल फोन, ₹5,000/- नकद एवं अन्य सामान श्रीमती नेहा पत्नी मधुसूदन तथा मधुसूदन पुत्र स्वर्गीय फैकू लाल को सकुशल सुपुर्द किया गया । कीमती मोबाइल फोन एवं अन्य सामान सुरक्षित प्राप्त होने पर दोनों ने उत्तराखंड पुलिस एवं चौकी जीआरपी लालकुआं पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता, ईमानदारी एवं सराहनीय कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की ।

जनहित में जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *