पिथौरागढ़ | जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने व सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इस क्रम में विगत दिवस निम्न कार्यवाही की गयी-
कोतवाली अस्कोट*
थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक अर्जुन सिंह गनघरिया को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
थाना थल*
थल क्षेत्र में दिनेश चन्द्र द्वारा सरे आम उत्पात मचाया हुआ था । अपर उ0नि0 भुवन पाण्डेय मय टीम द्वारा मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उग्र हो गया । जिस पर पुलिस टीम द्वारा उसे बीएनएसएस की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया गया ।
इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 142 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।
















Leave a Reply