नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में को चौकी हल्दूचौड़ थाना लालकुआं पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए काफी समय से फरार चल रहे वारंटी अरविंद थापा पुत्र दिलीप सिंह थापा, निवासी हाथीखाल, गौरापड़ाव, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत फरार वारंटी गिरफ्तार ।
















Leave a Reply