नैनीताल | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के नकल विरोधी कानून को सार्थकता प्रदान करने तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं | उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) विषयवार लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2025 के अंतर्गत भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा जनपद नैनीताल के 05 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी । जिस क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी के सभागार में हल्द्वानी सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित कर परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
*बैठक में निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया:—*
▪️ प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
▪️ परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की डीएफएमडी, एचएचएमडी एवं मेटल डिटेक्टर से सघन चेकिंग की जाए।
▪️ मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति न दी जाए।
▪️ परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा प्रभावी रखी जाए।
▪️ परीक्षा केंद्रों के निकट स्थित साइबर कैफे, फोटोकॉपी, प्रिंटिंग एवं वाई-फाई सुविधाओं पर निगरानी रखते हुए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए।
▪️ स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU), एसओजी एवं साइबर टीमों को सक्रिय रखते हुए सोशल मीडिया की सतत मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, प्रश्नपत्र लीक अथवा नकल संबंधी अफवाहों का तत्काल खंडन किया जाए।
▪️ होटल, ढाबों, गेस्ट हाउस, होम-स्टे एवं अन्य संदिग्ध स्थानों की पूर्व जांच कर नकल माफिया, सॉल्वर गैंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
▪️ परीक्षा केंद्रों पर इनर एवं आउटर कॉर्डन ड्यूटी लगाकर अनावश्यक भीड़ एवं आवाजाही को नियंत्रित किया जाए।
▪️ परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन हेतु आवश्यकतानुसार पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
▪️ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु परीक्षा केंद्रों एवं शहर के प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए।
बैठक में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, जिससे परीक्षा पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जा सके । उक्त गोष्ठी में अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, श्री मोहन सिंह सौन प्रभारी एसओजी दिलीप सिंह चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम, साइबर टीम एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे ।
















Leave a Reply