कोतवाली मुनस्यारी पुलिस द्वारा वाइब्रेंट विलेज में थाना दिवस, सुनी जनता की बात |

पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या मय टीम द्वारा मुनस्यारी क्षेत्रान्तर्गत, वाइब्रेंट विलेज लस्पा का भ्रमण किया गया । भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को एक स्थान पर एकत्रित कर थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा उनके त्वरित समाधान हेतु आश्वस्त किया गया । ग्रामाणों द्वारा बताई गयी बिजली, पानी, सौचालय, सड़क आदि से सम्बन्धित समस्याओं को उपजिलाधिकारी मुनस्यारी को अवगत कराया गया । इसके साथ ही ग्रामीणों एवं उपस्थित व्यक्तियों को साइबर अपराध के नए तरीकों एवं उनसे बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया तथा उन्हें सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया गया । पुलिस द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक, सुरक्षित एवं कानून के प्रति सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *