पिथौरागढ़ | सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत देर रात्रि तक जनपदभर में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गयी |
*कोतवाली अस्कोट*
थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज मय टीम द्वारा चलाये गये चैकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक बलवन्त सिंह अधिकारी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसी क्रम में थाना क्षेत्र में उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले को चौकी प्रभारी ओगला उ0नि0 बसन्त पन्त द्वारा धारा 126/135(3)/170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
*कोतवाली पिथौरागढ़*
एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में विभिन्न टीमों द्वारा क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान उ0नि0 ललित डंगवाल द्वारा एक वाहन चालक सुनील जोशी को शराब के नशे में पाया । जिसे पुलिस हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया । इसी क्रम में शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में अपर उ0नि0 राजेन्द्र राम द्वारा भूपाल सिंह रावत को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
*कोतवाली धारचुला*
धारचुला क्षेत्रान्तर्गत चार लोगों क्रमशः कुन्दर राम, सुनीता देवी, प्रकाश राम, पुष्पा देवी द्वारा आपस में लड़ाई झगड़ा गाली गलौच कर शान्ति व्यवस्था भंग की हुई थी । व0उ0नि0 अम्बी राम मय टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
*थाना बलुवाकोट*
बलुवाकोट क्षेत्र में केदार सिंह द्वारा सरे आम उत्पात मचाना तथा पुलिस अधिकारियों के आदेश निर्देशों की अवहेलना करने पर अपर उ0नि0 पूरन सिंह द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।















Leave a Reply