एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में श्री कैंची धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बीडीएस (BDS) टीम ने संभाला मोर्चा |

नैनीताल | विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है । स्थापना दिवस पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के अभूतपूर्व और कड़े प्रबंध किए गए हैं । एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के तहत बम डिस्पोजल स्क्वैड (BDS) कैंची क्षेत्र में पूरी तरह से एक्टिव मोड में कार्य कर रहा है। सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए बीडीएस टीम द्वारा लगातार कैंची धाम मंदिर परिसर, पार्किंग स्थलों और संपूर्ण कैंची क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं फिक्सिंग (Anti-Sabotage Check) अभियान चलाया जा रहा है । सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए कैंची धाम के मुख्य प्रवेश द्वार पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और उनके सामान की जांच के लिए अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं ।

DFMD (Door Frame Metal Detector):* मुख्य द्वार पर लगे इस डिटेक्टर से होकर ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है।

HHMD (Hand Held Metal Detector):* सुरक्षाकर्मियों द्वारा इस मेटल डिटेक्टर से संदिग्धों और सामान की मैन्युअल व त्वरित चेकिंग की जा रही है।

कैंची धाम स्थापना दिवस को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए नैनीताल पुलिस प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *