पिथौरागढ़ | जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है ।
*कनालीछीना पुलिस की कार्रवाई*
थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में अ0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार व का0 सलीम अहमद द्वारा वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक वाहन चालक बृजेश कुमार को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया तथा संबंधित वाहन को सीज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
*थल पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
थाना थल क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था प्रभावित किए जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष श्री प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में अपर उ0नि0 दीपक लेखक व पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे गौरव काण्डपाल, मनीष काण्डपाल, हिमांशु काण्डपाल एवं त्रिभुवन काण्डपाल को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की ।
















Leave a Reply