ढाबे की आड़ में शराब परोसने वाले दो ढाबा संचालक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज”नशे में वाहन चलाकर खतरे में डाली जान, पुलिस ने 4 चालकों को सिखाया कानून का पाठ एक वारण्टी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया |

पिथौरागढ़ | सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत देर रात्रि तक जनपदभर में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गयी –

*कोतवाली जौलजीबी*
थानाध्यक्ष उ0नि0 प्रदीप कुमार, अपर उ0नि0 सतेन्द्र पाल सिंह, हे0कानि0 हरेन्द्र महरा द्वारा गुप्त सूचना पर बरम पुल के पास स्थित एक ढाबे में छापेमारी की जहां ढाबा संचालक बिशन सिंह निवासी तोली जौलजीबी द्वारा अवैध रूप से शराब परोसी/ बेची जा रही थी । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । साथ ही वाहन चैकिंग के दौरान एक वाहन चालक त्रिभुवन सिंह धामी शराब के नशे मे वाहन चलाते हुए पाया गया जिसे गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

*थाना बलुवाकोट*
थानाध्यक्ष नीमा बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक टैंकर चालक संजय कुमार को शराब के नशे में पाया गया तथा एक पिकप चालक सलीम को नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया । पुलिस टीम द्वारा दोनों चालकों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किये गये ।

*कोतवाली बेरीनाग*
एसएचओ नरेश कुमार गंगवार मय टीम अपर उ0नि0 नितिन रौतेला, हे0का0 मोहन सिंह चालक नरेन्द्र मेहता द्वारा गुप्त सूचना पर ढिन्गाल गांव स्थित एक दुकान में छापेमारी की जिसमें दुकान संचालक संजय सिंह बोरा अवैध रूप से शराब परोसी/बेची जा रही थी । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।

*कोतवाली पिथौरागढ़*
एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में विभिन्न टीमों द्वारा क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान उ0नि0 कमलेश जोशी द्वारा एक वाहन चालक विनय खम्पा को शराब के नशे में पाया । जिसे पुलिस हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया ।

*थाना थल*
थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय मय टीम द्वारा दहेश प्रतिषेध अधिनियम के अन्तर्गत गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त संतोष सिंह राणा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया ।

*ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *