नशे में वाहन चलाकर खतरे में डाली जान, पुलिस ने 5 चालकों को सिखाया कानून का पाठ |

पिथौरागढ़ | सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत देर रात्रि तक जनपदभर में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाकर अपनी तथा अन्य लोगों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई ।

*कोतवाली अस्कोट*
थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में उ0नि0 बसन्त पन्त, अपर उ0नि0 संजय सिंह मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों प्रदीप कुमार, नवल किशोर को पुलिस हिरासत में लेकर दोनों के वाहन सीज किये गये ।

*कोतवाली डीडीहाट*
एसएचओ संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम अ0उ0नि0 मो0 कासिम सिद्दकी, अ0उ0नि0 चैत सिंह बोनाल, हे0का0 मुकेश कुमार, का0 दिनेश जोशी, हो0गा0 कुन्दन राम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों ज्ञान सिंह धामी व भावेश कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किये गये ।

*थाना नाचनी*
थानाध्यक्ष श्री मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक उमेश सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

*ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *