नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता सटीक जांच और लगातार प्रयासों से महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद |

पिथौरागढ़ | कोतवाली अस्कोट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ शारीरिक शोषण कर उसे गर्भवती किए जाने के गंभीर प्रकरण में जनपद पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना में आज महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे द्वारा, क्षेत्राधिकारी डीडीहाट उमेश मलिक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी थी । टीम ने छात्रा द्वारा जन्म दिए गए भ्रूण की तलाश हेतु एसएसबी डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम कुल 40 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जंगल क्षेत्र में सघन खोज अभियान चलाया गया ।

*लगभग 35 किमी दूर दुर्गम जंगल क्षेत्र में मिला महत्वपूर्ण साक्ष्य*
तलाशी अभियान के दौरान अस्कोट से लगभग 35 किलोमीटर दूर खलगाड़ गधेरे के समीप जंगल क्षेत्र से उक्त भ्रूण के अवशेष बरामद किए गए। फॉरेंसिक टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अवशेषों को सुरक्षित सील कर कब्जे में लिया गया है ।

*वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष जांच की दिशा में अहम कदम*
बरामद साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच को और अधिक वैज्ञानिक एवं सशक्त बनाया जा रहा है। पुलिस द्वारा प्रकरण में सभी आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *