पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं जनसेवा के क्रम में खोए हुए मोबाइल फोन, पर्स एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया । कोतवाली गंगोलीहाट क्षेत्र में निवासी योगेश कन्याल द्वारा अपना मोबाइल फोन खो जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी। एसएचओ कैलाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्परता से CEIR पोर्टल पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द किया गया । इसी क्रम में उषा देवी निवासी बड़ेत सानी गांव (मूल निवासी मंडावली, लक्ष्मीनगर, दिल्ली) द्वारा थाना में उपस्थित होकर अपना मोबाइल फोन एवं पर्स कहीं गिरकर खो जाने की सूचना दी गई । पर्स में आवश्यक दस्तावेज एवं नगदी भी मौजूद थी। सूचना पर एसओ
प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल की सहायता से मोबाइल की लोकेशन प्राप्त कर तत्काल खोजबीन की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से मोबाइल फोन, पर्स, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं नगदी सकुशल बरामद कर उनके स्वामी उषा देवी को सुपुर्द किया गया।
पुलिस की तत्परता से खोया मोबाइल, पर्स, आवश्यक दस्तावेज एवं नगदी बरामद, स्वामियों को किया सुपुर्द |
















Leave a Reply