पिथौरागढ़ |
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत देर रात्रि तक जनपदभर में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाकर अपनी तथा अन्य लोगों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।
🔹 *कोतवाली पिथौरागढ़*
एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चलाए गए सघन चैकिंग अभियान के दौरान उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों की जांच की गई। शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर 06 वाहन चालकों— दिनेश सिंह बिष्ट, हरगोविन्द पन्त, पंकज सोलंकी, विनोद मेहता, मनमोहन सिंह एवं दुर्गा सिंह को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।
इसके अतिरिक्त भदेलवाड़ा निवासी डीगर सिंह बोहरा को शान्ति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
🔹 *थाना झूलाघाट*
एसएचओ संजीव कुमार एवं पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक संदीप कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
🔹 *थाना बेरीनाग*
एसएचओ नरेश कुमार गंगवार एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री हरीश सिंह की टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने पर धीरज सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
🔹 *थाना बलुवाकोट*
एसओ नीमा बोहरा एवं पुलिस टीम द्वारा मनोज लोहिया को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर उसकी कार सीज की गई।
🔹 *कोतवाली डीडीहाट*
एसएचओ संजय जोशी एवं पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक चंचल सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
















Leave a Reply