दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच, नशे के दुष्परिणामों और साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरूकता अभियान जारी थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा ग्राम बुंगली में जाना ग्रामीणों का हाल, विभिन्न विषयों पर किया जागरूक |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम, और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, थाना गंगोलीहाट के थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में थाना गंगोलीहाट पुलिस ने थाना क्षेत्र के सबसे दूरस्थ गांव बुंगली, जो थाने से लगभग 75 किमी दूर स्थित है, में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ विशेष जागरूकता अभियान चलाया । इस अवसर पर पुलिस टीम ने ग्रामीणों से सीधी मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और उनसे सुझाव प्राप्त किए। थानाध्यक्ष डांगी ने सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, ग्रामीणों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया, जिसमें शामिल हैं |

नशे के दुष्परिणाम: नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इससे बचने के उपाय बताए गए । साइबर क्राइम से बचाव: साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी से कैसे बचा जा सकता है, इस पर ग्रामीणों को सचेत किया गया और उन्हें अपने व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया । यातायात नियमों की जानकारी: ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता और यातायात नियमों का पालन करने के लाभ समझाए गए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके । नए कानूनों की जानकारी: हाल ही में लागू हुए कानूनों के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया ताकि वे किसी भी कानूनी उलझन में न फंसे और अपने अधिकारों का सही से उपयोग कर सकें । इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करना और उन्हें आधुनिक खतरों से बचाने के लिए तैयार करना था। पुलिस की यह पहल न सिर्फ सुरक्षा को बढ़ावा देगी बल्कि ग्रामीणों में विश्वास को भी सुदृढ़ करेगी। पुलिस विभाग भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *