चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का एक्शन लगातार जारी बड़कोट पुलिस ने 9.34 ग्राम स्मैक के साथ एक और तस्कर को किया गिरफ्तार |

उत्तरकाशी | उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार निगरानी की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस को एक और सफलता मिली है । सायं को यमुनोत्री हाईवे, फूलचट्टी के पास चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा राहुल चौहान नाम के 1 युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 9.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* राहुल चौहान पुत्र अजब सिंह चौहान, निवासी: ग्राम म्यूंडा, थाना चकराता, देहरादून(26 वर्ष)।

*बरामद माल-* 9.34 ग्राम स्मैक(कीमत करीब: ₹2.80 लाख)

*पुलिस टीमः*
1- उपनिरीक्षक राजेश कुमार, चौकी प्रभारी जानकीचट्टी
2- अपर उपनिरीक्षक रमेश लाल
3- मुख्य आरक्षी संजय कुमार

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करना उत्तरकाशी पुलिस की प्राथमिकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *