थानाध्यक्ष जाजरदेवल द्वारा लिया कर्मचारियों का सम्मेलन, बीट कांस्टेबलों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिये निर्देश |

पिथौरागढ़ | थाना जाजरदेवल के थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय ने थाना परिसर में एक विशेष कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक सतर्क व सक्रिय बनाना था । थानाध्यक्ष पाण्डेय ने बीट कांस्टेबलों को अपने-अपने बीट क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और प्राप्त जानकारियों को बीट रजिस्टर में दर्ज कर थाने में सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने बीट क्षेत्रों के लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और स्थानीय समस्याओं को समझने पर जोर दिया । इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों की समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों से भी कर्मचारियों को अवगत कराया और उन्हें निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी । इस सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पित करना था। थानाध्यक्ष ने सभी पुलिसकर्मियों से कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *