पौड़ी | चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के दौरान लक्ष्मणझूला क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में पुलिसकर्मी न केवल अपनी ड्यूटियों का निर्वहन कर रहे हैं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता कर मानवता और संवेदनशील पुलिसिंग की भी मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में आज रामझूला क्षेत्र में 04 वर्षीय नक्ष पुत्र दीपक कुमार, निवासी गोकुलपुरी, दिल्ली अपने परिजनों से बिछड़ गया। भारी भीड़ और अपरिचित माहौल के कारण मासूम बच्चा काफी घबराया हुआ था। सूचना प्राप्त होते ही चौकी रामझूला पुलिस टीम ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया तथा उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस कर्मियों के लगातार प्रयासों, सूझबूझ एवं प्रभावी खोजबीन के परिणामस्वरूप बच्चे के परिजनों का शीघ्र पता लगाकर नक्ष को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।
भीड़ के बीच जब अपनों का छूटा हाथ, तब पौड़ी पुलिस ने थामा भरोसे का हाथ पुलिस टीम की तत्परता ने कुछ ही देर में मासूम को पहुंचाया अपनों की गोद में ।
















Leave a Reply