मोबाइल मिला तो खिला उठा चेहरा, पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही ने लौटाई यात्री की मुस्कान ।

पौड़ी | चौकी रामझूला पर प्रेम प्रकाश निवासी रामनगर, इटावा द्वारा सूचना दी गई कि उनका मोबाइल फोन रामझूला क्षेत्र में कहीं खो गया है। सूचना प्राप्त होते ही चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर खोजबीन की, स्थानीय लोगों से जानकारी एकत्र की तथा अथक प्रयासों के बाद मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर लिया। इसके उपरांत यात्री को चौकी रामझूला बुलाकर उनका मोबाइल सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर यात्री एवं उनके साथियों के चेहरे पर झलक उठी, उन्होंने लक्ष्मणझूला पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं जनसेवा भाव की सराहना करते हुए पुलिस टीम का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *