28 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब McDowells No 1 के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे हैं। नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत जिसमें सभी थानों को नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था ।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के निर्देशन में धुमाकोट पुलिस टीम कानि0 उपेन्द्र राठी, कानि0 नवनीत के द्वारा बणासी गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के मोड़ पर स़ड़क के किनारे सल्ड महादेव लोहा पुल के पास से अभियुक्त -नरेन्द्र सिंह नेगी पुत्र गंगा सिंह नेगी निवासी ग्राम जड़ाऊ थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 55 वर्ष के कब्जे से 28 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब McDowells No 1 बरामद होने के साथ गिरफ्तार किया गया ।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 04 /2026, धारा- 60 आबकारी अधिनियम

नाम पता अभि0
1- नरेन्द्र सिंह नेगी पुत्र गंगा सिंह नेगी निवासी ग्राम जड़ाऊ थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 55 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *