पौड़ी | बकरा ईद के पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं तथा प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं । जनपद के सभी मस्जिदों, ईदगाहों, प्रमुख बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। नमाज के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था, सतत पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग एवं निगरानी के माध्यम से शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है । पौड़ी पुलिस की सभी नागरिकों से अपील है कि ईद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अराजकता फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ।
बकरा ईद के पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं तथा प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं ।
















Leave a Reply