शराब तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को श्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्कूटी सीज कर 15 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद |

श्रीनगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपदभर में नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर/श्रीनगर तपेश कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा श्रीनगर-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान हेलीपैड रोड के पास एक स्कूटी चालक को रोककर तलाशी ली। तलासी के दौरान स्कूटी संख्या UK14L-9283 से 15 बोतल अंग्रेजी शराब (Soulmate Black Special Whisky) बरामद हुई। जिस पर पुलिस टीम पुलिस ने मौके पर अजय गैरोला, निवासी- जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया । अभियुक्त ने बताया कि वह शराब की बिक्री करता है और शराब को ठेकों से खरीदकर भरदार, बढ़ियारगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करता था । जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि लगभग दो माह पूर्व अभियुक्त थाना कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में भी शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है ।

बरामदगी
15 बोतल Soulmate Black Special Whisky
स्कूटी NTORQ संख्या UK14L-9283

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *