पौड़ी | श्रीनगर रोड स्थित डोभ श्रीकोट के पास एक स्कूटी चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि स्कूटी सड़क से नीचे जा गिरी । इसी दौरान श्रीनगर मेयर की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस आरक्षी प्रदीप सिंह भी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के निस्वार्थ भाव से मदद के लिए आगे आते हुए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायल व्यक्ति की मदद करने के साथ-साथ सड़क से नीचे गिरी स्कूटी को सुरक्षित मुख्य सड़क तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया । सभी के संयुक्त प्रयास और संवेदनशीलता से न केवल घायल चालक को राहत मिली, बल्कि यह भी साबित हुआ कि कठिन परिस्थितियों में इंसानियत, सहयोग और तत्परता ही सबसे बड़ी ताकत होती है ।
मानवता की मिसाल बने राहगीर और पुलिस जवान, घायल स्कूटी चालक की मदद के लिए बढ़ाया हाथ ।
















Leave a Reply