नशे का सामान लेकर निकला था बेखौफ, पुलिस की नजर पड़ी तो उतर गया सारा खौफ नशे के सौदागरों पर पौड़ी पुलिस का प्रहार, 20 ग्राम स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार ।

पौड़ी | ऑपरेशन प्रहार” के तहत पौड़ी पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ने के अभियान में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों पर जनपदभर में नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक नेटवर्क को चिन्हित कर उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा दिन-रात सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता मंमगाई के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस व सीआईयू टीम कोटद्वार द्वारा संयुक्त चैकिग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर पैनी नजर रखते हुए कौडिया कोटद्वार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0- 121/2026, धारा- 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है तथा यह भी जांच की जा रही है कि बरामद स्मैक की आपूर्ति किस स्रोत से की गई और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0- 121/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

*बरामदगी विवरण*
20 ग्राम स्मैक (कीमत लगभाग 6,00,000 रू0/-)

*नाम पता अभियुक्त*
प्रमोद यादव (उम्र-55 वर्ष) पुत्र ब्रह्म सिंह यादव, निवासी- नजीबाबाद, बिजनौर उ0प्र0।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *