पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए तथा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए । जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारण्ट वाद संख्या 218/2024, धारा- 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित फरार वारंटी अभियुक्त विशाल कुमार निवासी-कोटद्वार को संबंधित के पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता गिरफ्तार वारंटी*
विशाल कुमार,निवासी- काशीरामपुर कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल














Leave a Reply