नदी में लापता युवक की तलाश पुलिस व राहत दल द्वारा सर्च अभियान जारी।

श्रीनगर | कोतवाली श्रीनगर पर डायल 112 के माध्यम से एक कॉलर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि S.S.B बाउंड्री वॉल के पास अलकनंदा नदी में एक युवक नहाते समय बह गया है। सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जल पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुई । घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एस.डी.आर.एफ. एवं आपदा राहत दल को भी आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए भेजा गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस, एस.डी.आर.एफ. एवं आपदा राहत दल द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए नदी में लापता युवक की तलाश हेतु सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
लापता युवक की पहचान आनन्द सोबन, निवासी तेलंगाना (उम्र लगभग 21 वर्ष) के रूप में हुई है। युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा सर्च अभियान लगातार जारी है।

आनन्द सोबन पुत्र श्री सोबन, निवासी तेलंगाना, (उम्र लगभग 21 वर्ष)

वर्तमान में एनआईटी में बीटेक (सीएस) तृतीय वर्ष का छात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *