कोटद्वार | क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा थाना रिखणीखाल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण कर राजकीय अभिलेखों एवं महत्वपूर्ण पंजिकाओं का परीक्षण कर उन्हें अद्यतन रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । इस दौरान मालखाना, बैरिक, मैस, सीसीटीएनएस कक्ष एवं सीसीटीवी प्रणाली की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया। मालखाना में सुरक्षित सरकारी संपत्ति, शस्त्र-कारतूस का भौतिक सत्यापन कर रख-रखाव की स्थिति जांची गई तथा पुलिस कर्मियों की हैंडलिंग का परीक्षण किया गया । आपदा प्रबंधन उपकरणों की जांच कर उन्हें सदैव कार्यशील रखने के निर्देश दिए गए। अंत में पुलिस बल व होमगार्ड सम्मेलन लेकर जनसंपर्क सुदृढ़ करने, मृदु व्यवहार अपनाने एवं साइबर व महिला अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया ।
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया थाना रिखणीखाल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण ।
















Leave a Reply