कोटद्वार | कोटद्वार क्षेत्र के माल गोदाम स्थित लकड़ी के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। लकड़ी एवं अन्य ज्वलनशील सामग्री की अधिकता के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस कोटद्वार द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए आर्मी फायर सर्विस कोटद्वार तथा नजीबाबाद से भी अतिरिक्त फायर टीम की सहायता ली जा रही है जिससे विभिन्न एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए गए । फायर सर्विस, पुलिस एवं अन्य संबंधित राहत एजेंसियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्रवाई की जा रही है। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार पानी की बौछार कर आग की लपटों को नियंत्रित करने एवं उसे फैलने से रोकने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों को खाली कराते हुए सुरक्षा घेरा बनाकर जनहानि को रोकने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।
कोटद्वार, लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग पर काबू पाने में जुटी संयुक्त टीमें आग की तेज लपटों के बीच फायर सर्विस टीमों का साहसिक प्रयास जारी ।
















Leave a Reply