स्कूल में हुई चोरी की घटना का पौड़ी पुलिस ने 24 घण्टे में किया सफल खुलासा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ-साथ चोरी किया गया सामान भी हुआ बरामद ।

पौड़ी | वादिनी रजनी अडथ्वाल प्रधानाध्यापिका रा0प्रा0वि0 भयांसू लैंसडाउन द्वारा कोतवाली लैंसडाउन में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रा0प्रा0वि0 भयांसू से स्कूल का ताला तोड़कर वहां से कंम्प्यूटर, UPS, मॉनीटर, चार्जर समेत ढोलक व विद्यालय का अन्य सामान चोरी कर दिया है। इस सम्बन्ध में कोतवाली लैन्सडाउन पर मु0अ0सं0 06/2026, धारा- 305 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लैंसडाउऩ को तत्काल पुलिस टीम गठित कर घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लैंसडाउन रमेश तनवर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा स्थानीय लोगों एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर जानकारी जुटाई गई। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक, निवासी- ग्राम पाली तल्ली, लैंसडाउन को 24 घण्टे को भीतर चोरी के माल के साथ कोटद्वार रोड हटनिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0सं0 06/2026 धारा- 305 (E), 317(2), 331(4) BNS

नाम पता अभियुक्त
दीपक (उम्र 27 वर्ष) पुत्र नत्थी राम, निवासी- ग्राम पाली तल्ली, थाना लैंसडाउन पौडी गढवाल

बरामद माल
एक कम्प्यूटर उपकरण, 01 टीएफटी, CPU, UPS, की-बोर्ड, माउस, 02 पावर केबल, 01 अदद ढोलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *