पौड़ी | जनपद पौड़ी में कार्यरत दो कर्मठ एवं समर्पित पुलिस अधिकारियों का निरीक्षक पद से पुलिस उपाधीक्षक (DySP) पद पर पदोन्नत होना समस्त पौड़ी पुलिस परिवार के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है। देवेंद्र सिंह कप्रवाण एवं होशियार सिंह पंखोली को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं । इस अवसर पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा दोनों अधिकारियों को यूपीएस बैच अलंकृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही दोनों अधिकारी अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करने हेतु प्रेरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला फल: पौड़ी पुलिस के दो अधिकारियों का DySP पद पर प्रमोशन एसएसपी पौड़ी द्वारा बैच अलंकरण कर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
















Leave a Reply