मोटर वाहन अधिनियम संबंधी प्रकरण में 01 वारण्टी अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ  न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील कर, अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए । जिसके क्रम में थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सतपुली द्वारा निर्गत NBW सम्बन्धित फौ०वा0सं0-34/2026, धारा- 177,112,194,190 MV Act से संबंधित वारण्टी अभियुक्त राकेश सिंह को त्रिपालीसेन बाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी को मा०न्यायालय मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता गिरफ्तार वारंटी*
राकेश सिंह (उम्र 30 वर्ष) पुत्र श्री धन सिंह, निवासी- गडोली, थाना- पैठानी, जनपद पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *