ऑपरेशन प्रहार के तहत पौड़ी पुलिस ने 04 वॉरंटियों को किया गिरफ्तार घर में घुसकर मारपीट व गाली-गलौज करने के बाद चल रहे थे लगातार फरार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन प्रहार के तहत यह निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा ए

इसी क्रम मे

कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ऑपरेशन प्रहार के तहत माननीय न्यायालय द्वारा जारी वाद संख्या-5096/2023, मु0अ0सं0–20/2023,धारा-323/504/506/452भादावि से संबंधित 04 फरार वॉरंटियों रूबिना,मौहम्मद हाशिम, कासिम,मौहम्मद नाजिम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तारशुदा फरार वारंटी का नाम पता*
1-रूबिना पुत्री अब्दुल कय्यूम निवासी लकडी पडाव रशीदीया मस्जिद कोटद्वार उम्र 25 वर्ष
2- मौहम्मद हाशिम पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी लकडी पडाव रशीदीया मस्जिद कोटद्वार उम्र 26 वर्ष।
3-कासिम पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी लकडी पडाव रशीदीया मस्जिद कोटद्वार उम्र 30 वर्ष
4- मौहम्मद नाजिम पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी लकडी पडाव रशीदीया मस्जिद कोटद्वार उम्र 24 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *