श्रीनगर | जनपद पौड़ी में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के तहत धार्मिक स्थलों पर मर्यादा बनाए रखने, हुड़दंग एवं संदिग्ध गतिविधियों,नशे का सेवन कर लोक शांति भंग करने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा डायल 112 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे 03 युवक सौरभ सिंह, रोहित सिंह एवं रोहित कुमार को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही वादी की तहरीर के आधार पर उक्त युवकों के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0सं0-21/2026, धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1. सौरभ सिंह (उम्र 26 वर्ष) निवासी- ग्राम नौलापुर,थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल
2. रोहित सिंह (उम्र 21 वर्ष) निवासी- ग्राम मचकंडी, उखीमठ, रुद्रप्रयाग
3. रोहित कुमार (उम्र 28 वर्ष) निवासी- ग्राम पमसोला, कल्जीखाल, पौड़ी गढ़वाल














Leave a Reply