पौड़ी | जनपद पौड़ी में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों को नियमित चेकिंग अभियान संचालित कर अवैध नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय के साथ साथ परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों (पूरी सप्लाई चैन) के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लैंसडाउन रमेश तनवर व प्रभारी सीआईयू रणजीत तोमर के नेतृत्व में कोतवाली लैंसडाउन पुलिस एवं CIU टीम द्वारा पूर्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध वाहनों से कुल 89.81 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए अभियुक्त यशवंत सिंह एवं लव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया था | उक्त प्रकरण में अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लैंसडाउन में मु0अ0सं0 04/2026 धारा 8/20/60 NDPS Act व 111(2)(ii)(3)(4) BNS (संगठित अपराध) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। साथ ही, इस गांजा तस्करी के परिवहन में संलिप्त मुख्य सप्लायर सहित उसके सहयोग में शामिल कुल 06 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । इसी क्रम में उक्त प्रकरण में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त, जो नशा तस्करों से पैसे लेकर गांजा उपलब्ध कराता था और घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस की सक्रिय कार्यवाही के फलस्वरूप सीआईयू एवं लैंसडाउन पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए अभियोग में वांछित अभियुक्त जगत सिंह को ग्राम मंगरो, थलीसैंण से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता अभियुक्त*
जगत सिंह (उम्र-57वर्ष) पुत्र स्व0 गुंदर सिंह, निवासी- ग्राम-मंगरौ, पोस्ट- तकुलसारी, थैलीसैण, पौडी गढवाल।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0स0 04/2026 धारा 8/20/27(a)/29/60 NDPS Act व 111(2)(ii) (3)(4) BNS
*बरामद माल*
एक मोबाइल वीवो मय सिम














Leave a Reply